फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fury over the remains of meat found near the yellow soil site

Bulandshahar News: पीली मिट्टी स्थल के पास मांस के अवशेष मिलने से रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Fury over the remains of meat found near the yellow soil site
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर टिकरी में बृहस्पतिवार देर रात ईद पर्व पर पीली मिट्टी स्थल के पास मांस के अवशेष मिलने से एक समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को दूसरे स्थान पर दबवा दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। लोगों का आरोप है कि शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव सूरजपुर टिकरी में ईद के मौके पर किसी ने पीली मिट्टी स्थल के बाहर मांस के अवशेष फेंककर माहौल खराब करने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार देर रात 9 बजे उधर से गुजर रहे ग्रामीणों को दुगर्धं आई तो वे रुक गए। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा दो भारी मात्रा में पशु के अवशेष खुले में पड़े थे। पीली मिट्टी स्थल पर अवशेष पड़े मिलने की सूचना से एक समुदाय में रोष फैल गया और सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और थाना प्रभारी औरंगाबाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल अवशेषों को वहां से उठवाकर दूसरे स्थान पर गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। थाना प्रभारी ने दूसरे समुदाय के लोगों को फटकार लगाकर खुले में गंदगी न करने की बात कही। पुलिस का कहना है की माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed