फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Full load trial of second unit of Khurja Super Thermal Power Plant completed, will be operational soon

Bulandshahar News: खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट का पूर्ण लोड ट्रायल पूरा, जल्द होगा संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Full load trial of second unit of Khurja Super Thermal Power Plant completed, will be operational soon
खुर्जा थर्मल पावर प्लांट में दूसरी यूनिट का ट्रायल पूरा होने पर मौजूद अ​धिकारी व अन्य। स्रोत- स
खुर्जा। दशहरा में बने खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी यूनिट का पूर्ण लोड ट्रायल बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। इसी के साथ जल्द ही यूनिट का वाणिज्यिक उत्पाद अगले सप्ताह तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इससे प्लांट की ओर से दी जा रही विद्युत आपूर्ति लगभग दो गुनी हो जाएगी। इससे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड व अन्य आवंटित क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

खुर्जा के दशहरा गांव में टिहरी हाइड्रो डवलपमेंट कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) की ओर से थर्मल पावर प्लांट तैयार किया गया है। इसमें 660-660 मेगावाट क्षमता की दो यूनिट तैयार की गई है। एक यूनिट का संचालन जनवरी 2025 को शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कंपनी की ओर से दूसरी यूनिट को लेकर तैयारी की जा रही है। इसमें 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी यूनिट भी शुरू होने के अंतिम चरण में हैं।
टीएचडीसीआइएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने बताया कि खुर्जा पावर प्लांट में बृहस्पतिवार को को 660 मेगावाट वाली यूनिट दूसरी का सफलतापूर्वक पूर्ण लोड संचालन की उपलब्धि एक तकनीकी सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed