फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fruit vendor returning from Delhi dies in road accident.

Bulandshahar News: दिल्ली से लौट रहे फल विक्रेता की सड़क हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fruit vendor returning from Delhi dies in road accident.
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा गांव रानऊ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक लोडर टेंपो को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान प्रमोद (40) गांव सालाबाद थाना छतारी अलीगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनाें ने बताया कि प्रमोद दिल्ली में फल बेचने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब चार बजे लोडर टेंपो से अपने गांव लौट रहा था। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानऊ के निकट पहुंचते ही सामने से आए अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों ने शव ले जाने के लिए समय पर सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध न होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्होंने 102 एंबुलेंस सेवा पर कई बार संपर्क किया, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। अंततः उन्हें निजी वाहन से शव को जिला अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed