फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Frost at night, sunshine during the day, and temperatures rise.

Bulandshahar News: रात में पाला... दिन में निकली धूप, तापमान में दर्ज हुई बढ़ोतरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Frost at night, sunshine during the day, and temperatures rise.
शनिवार दोपहर इस तरह का रहा मौसम। संवाद
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच शुक्रवार की रात पाला और हल्का कोहरा रहा। शनिवार सुबह होते ही धूप निकल आई और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस बीच हवा चलने से कंपकंपी बनी रही। शाम होते ही फिर से कोहरे व ठंड का असर बढ़ने लगा। मौसम वैज्ञानिक अभी पाला, कोहरा व ठंड से निजात न मिलने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से कोहरा संग पाला और ठंडी हवा चल रही है। शुक्रवार की सुबह जिले में बूंदाबांदी हुई और बुलंदशहर दिन में प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं, मौसम वैज्ञानिक पाला, कोहरा व ओलावृष्टि का अनुमान जता रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिन में धूप निकली और इस बीच ठंडी हवाभी चली।
विज्ञापन

वहीं, तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। लोगाें को जगह-जगह धूप सेंकते देखा गया और बाजार में भी चहल-पहल रही। बच्चे भी पार्क में झूला और अन्य खेलों में व्यस्त दिखाई दिए। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर छह डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। मौसम के आंकड़े भी लगातार गड़बड़ा रहे हैं। आने वाले दिनों में अभी पाला, कोहरा व ठंड से निजात नहीं मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम नाै डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed