{"_id":"58ff8f7b4f1c1b9228c0d47a","slug":"from-morning-9-am-you-will-meet-the-furadiyad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 9 बजे से फरियादियों से रूबरू होंगे साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 9 बजे से फरियादियों से रूबरू होंगे साहब
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम व एसएसपी समेत तमाम अफसर अब सुबह नौ बजे दफ्तर में नजर आएंगे। साहब को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक आम आदमी की फरियाद सुननी होगी। अब तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई का समय निर्धारित था।
विज्ञापन
लेकिन अब सुबह नौ बजे साहब को दफ्तर में दस्तक देनी होगी। नौ बजे से 11 बजे तक अफसर दफ्तर में जन सुनवाई करेंगे। इसके बाद अफसरों को विभागीय कार्य में जुटना होगा। आदेश में कहा गया है कि डीएम और एसससपी नौ बजे दफ्तर में बैठना सुनिश्चित करें और अधीनस्थों को अनुपालन का आदेश प्रदान करें।
विज्ञापन
ताकि हर एक अधिकारी सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच जन सुनवाई तय कर सके। शासन का मानना है कि फरियादी दूरदराज गांवों से जिला और तहसील मुख्यालयों पर पहुंचे हैं। नई कवायद गर्मी को देखते हुए अमल में लाई गई है। एडीएम वित्त बृजेश कुमार का कहना है कि आदेश मिल गया है। जल्द ही आदेश का अनुपालन हर एक अफसर को करा दिया जाएगा।
विज्ञापन