{"_id":"69063d5b1c83faa4da0ab5d2","slug":"friends-who-dreamed-of-becoming-soldiers-died-together-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-142938-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फौजी बनने का सपना संजोए दोस्तों की एक साथ टूटीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फौजी बनने का सपना संजोए दोस्तों की एक साथ टूटीं सांसें
विज्ञापन
मृतक रोहित।
सिकंदराबाद। जिंदगी और मौत के बीच का फासला कभी-कभी इतना मामूली हो जाता है कि पल भर में सब कुछ खत्म हो जाता है। औद्योगिक क्षेत्र के गांव शेरपुर में इस वक्त सन्नाटा पसरा है। जो परिवार रविवार को रिश्तेदारी में होने वाली शादी की तैयारी कर रहे थे, वहां अब तीन बेटों की मौत पर चीत्कारें गूंज रही हैं।
दादरी में अजायबपुर मोड पर शनिवार दोपहर हादसे में सिकंदराबाद के गांव शेरपुर निवासी तीन दोस्त रोहित और दो चेहरे भाई स्वेत और मोंटू की जान चली गई। परिजनों ने बताया कि रविवार को नोएडा में होने वाली एक रिश्तेदारी की शादी के लिए शनिवार को शॉपिंग करने के लिए तीनों दोस्त बाइक से नोएडा जाने के लिए निकले थे लेकिन हादसे में तीनों की जिंदगी की डोर रास्ते में ही टूट गई।
बचपन की दोस्ती, एक ही स्कूल की पढ़ाई और फौज में भर्ती होकर देश सेवा का एक ही सपना संजोए इन तीन युवाओं के एक साथ दुनिया से चले जाने की खबर ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। रोहित के चाचा अनमोल ने बताया कि रोहित, स्वेत और मोंटू की दोस्ती गांव में मिसाल थी। कदम से कदम मिलाकर चलने वाले ये तीनों युवा केवल दोस्त नहीं थे बल्कि उनके सपने भी साझा थे।
विज्ञापन
तीनों ही भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे। इसी तैयारी के लिए वे तीनों सिकंदराबाद में एक साथ कोचिंग ले रहे थे। रोहित जहां आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था, वहीं चचेरे भाई स्वेत और मोंटू बीए की पढ़ाई कर रहे थे।
मोंटू के भाई स्पर्श और स्वेत के भाई दीपन ने बताया कि रविवार को नोएडा में होने वाली शादी में शामिल होने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी यह यात्रा जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी।
जैसे ही हादसे की खबर गांव शेरपुर पहुंची, खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक स्वेत और मोंटू के घर तो मानो पहाड़ टूट पड़ा। वे दोनों चचेरे भाई थे। एक ही आंगन से दो अर्थियां उठने के दर्द से गांव वाले भी हिल गए हैं। रोहित के पिता और माता का रो-रोकर बुरा हाल है।