{"_id":"58640bab4f1c1b132ceebe87","slug":"freezing-fog-will-welcome-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे-ठंड से होगा नए साल का स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे-ठंड से होगा नए साल का स्वागत
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
कोहरे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। मगर, विशेषज्ञ नए साल के पहले दिन घना कोहरा और कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ने का अनुमान जता रहे हैं। यह अलग बात है कि सुबह कोहरे और दिन में धूप जारी रहेगी और लगातार तापमान भी गिरेगा। मौसम विशेषज्ञ लगातार पाला पड़ने की भी संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। कभी अधिक सर्दी तो कभी कोहरा और ठंडी हवा का चलना जारी है। दिन में धूप तो सुबह-शाम की ठंड का अहसास भी कम नहीं हो रहा। तापमान भी बदलाव जारी है। तीन दिन पहले शाम के समय अचानक मौसम ने करवट बदली और ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
मगर, सोमवार सुबह कोहरे के बाद धूप निकलने से राहत मिल गई। इसी तरह का मौसम बुधवार को भी रहा। हल्का पाला भी पड़ा और सुबह-शाम की ठंड ज्यादा रही। बुधवार अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम 9 एवं शुक्रवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि अनुमान लगाया जा रहा है नए साल का स्वागत घने कोहरे और ठंड के साथ होगा। पाला भी पड़ेगा, जिससे ठंड का अहसास अधिक होगा।