फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Free wi-fi in city

शहर में जल्द मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Free wi-fi in city
शहर में जल्द मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहरवासियों को जल्द निशुल्क हाईस्पीड वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। शासन के निर्देश पर पालिका ने स्थान चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा सबसे पहले शहर के एक सार्वजनिक स्थान पर शुरू की जाएगी। उसके बाद इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। जल्द ही पालिका अफसर इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनियों से वार्ता करेंगे।
शासन ने शहर के सार्वजनिक चौराहों पर निकाय के माध्यम से मुफ्त इंटरनेट सेवा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। इससे लोग आसानी से हाईस्पीड इंटरनेट से अपने जरूरी कार्य कर सकेंगे। इसके लिए पालिका स्वयं अपने स्रोतों से व्यवस्था करेगी। अगर यह सुविधा शुरू हो जाती है तो शहरवासियों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

कई चौराहों का किया निरीक्षण
पालिका अफसरों की मानें तो मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट को लगाने के लिए पालिका द्वारा कई चौराहों का निरीक्षण किया जा चुका है। साथ ही सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से वार्ता की जा रही है। इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट सेवा के लिए पालिका द्वारा अंसारी रोड चौराहे को चुना गया है। यहां पर सुबह से शाम तक लोगों की चहल-पहल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों को मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट सेवा देने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सेवा शुरू करने के लिए इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी से वार्ता की जा रही है। अंसारी रोड चौराहे पर मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट सेवा शुरू करने की योजना है। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। - मनोज रस्तोगी, पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed