फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fraud of 10 thousand rupees for buying clothes online

Bulandshahar News: ऑनलाइन कपड़े खरीदने पर 10 हजार रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 10 thousand rupees for buying clothes online
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। देहात क्षेत्र के शहबाजपुर दौलत गांव निवासी युवक से अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन कपड़े खरीदने के नाम पर दस हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने जाकर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने शिकायत नहीं दर्ज की। इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई।

शहबाजपुर दौलत गांव निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करते हैं और गाजियाबाद में रहते हैं। पिछले महीने होली के त्योहार पर वह गांव में आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट पर एक कंपनी का विज्ञापन देखा। कंपनी की वेबसाइट पर उन्होंने दस हजार रुपये के कपड़े खरीद लिए और ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। इसमें कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर बात हुई थी और पांच दिन में कपड़े घर पहुंचने की बात कही गई। मगर पिछले 30 दिन बाद भी कपड़े नहीं आ सके। पीड़ित ने इंटरनेट पर वेबसाइट ढूंढी तो वह नहीं मिली और नंबर भी बंद था। ऐसे में पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित शिकायत करने थाने गया तो वहां से गाजियाबाद में शिकायत दर्ज कराने को बोल दिया गया। गाजियाबाद जाने पर गाजियाबाद पुलिस ने उसे खुर्जा में शिकायत दर्ज कराने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन पुलिस की वेबसाइट पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed