फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud investigation

अधर में लटकी खेल किट और फर्नीचर खरीद की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
fraud investigation
अधर में लटकी खेल किट और फर्नीचर खरीद की जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के परिषदीय स्कूलों में खरीदी गई खेल किट और फर्नीचर की जांच अभी अधर में लटकी हुई है। एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। बीएसए का रटा-रटाया जवाब है कि जांच चल रही है और जल्द ही कार्रवाई होगी।

जनपद में 2399 परिषदीय स्कूल हैं। गत काफी दिनों पहले स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच खेल की भावना को बढ़ाने के लिए शासन ने खेल किट उपलब्ध करवाने के लिए राशि जारी की थी। यह राशि प्राथमिक विद्यालय के लिए पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए 10 हजार रुपये के तौर पर जारी की गई थी। राशि मिलने पर स्कूलों ने खेल किट खरीद ली थी, लेकिन इसकी जब जांच की गई तो उसमें खेल का सामान पूरा नहीं था और जो भी खरीदा गया था वह घटिया क्वालिटी का बताया गया था। खेल किट खरीदने में कमीशनखोरी का मामला भी सामने आया था। इसी तरह स्कूलों में बच्चों को फर्श पर बैठने से निजात दिलाने के लिए फर्नीचर खरीदने के लिए राशि जारी हुई थी। स्कूलों ने राशि मिलने पर फर्नीचर तो खरीद लिया लेकिन जब जांच हुई तो वह शासन की ओर से जारी किए गए मानक अनुसार नहीं खरीदा गया। फर्नीचर खरीद में भी गड़बड़ी सामने आई। इन दोनों मामलों के उजागर होने पर बीएसए ने जांच बैठा दी थी। लेकिन जांच अभी अधर में लटकी है और एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद जांच पूरी नहीं हो सकी है। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग में चर्चा है कि जांच में देरी कर दोनों मामलों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि खेल किट और फर्नीचर खरीद में सामने आई गड़बड़ी की जांच जारी है। जांच टीम को जल्द से जल्द जांच कर उसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगामी जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। इन दोनों मामलों में जो भी दोषी पाए जाएंगे। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed