फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud

मेडिकल स्टोर खुलवाने के नाम पर ठगे दस लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
fraud
मेडिकल स्टोर खुलवाने के नाम पर ठगे दस लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव भईपुरा में मेडिकल स्टोर के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है।

जहांगीराबाद के गांव भईपुरा निवासी अखलेश देवी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में अखलेश देवी ने बताया कि उसका पुत्र एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है और डी. फार्मा का अंतिम वर्ष का छात्र है। मेडिकल स्टोर पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने भईपुरा में मेडिकल स्टोर खोलने का झांसा दिया और अपने पिता के साथ मिलकर आठ लाख रुपये 15 मई 2021 को ले लिए। साथ ही दो लाख रुपये का बैंक से भी लेनदेन हुआ। पुत्र ने मेडिकल स्टोर में अपना नाम डलवाने को कहा तो पिता-पुत्र उसे झांसा देते रहे। आरोप है कि 17 फरवरी 2022 को वह और उसका पुत्र घर में बैठे थे। तभी आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की मां ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed