फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fraud

धोखाधड़ी से दस्तावेज तैयार कर ले लिया 3.90 लाख का लोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fraud
धोखाधड़ी से दस्तावेज तैयार कर ले लिया 3.90 लाख का लोन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी एक महिला की जमीन पर एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से लोन करा लिया। लोन की किस्त जमा न होने पर बैंक से नोटिस आने पर पीड़िता को मामले की जानकारी हुई। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी रेखा उपाध्याय ने बताया कि उसकी जमीन अगौता थानाक्षेत्र के गांव अख्तियारपुर में है। इसी गांव के रहने वाले आरोपी ने कुछ दिन पहले उससे उसके कुछ कागजात मांगे थे। उसने उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड आदि की फोटोकॉपी ले ली। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने एक बैंक में साठगांठ करके उसकी जमीन पर तीन लाख 90 हजार रुपये का लोन ले लिया। महिला को इस बारे में पता ही नहीं चला। बैंक से जानकारी मिली कि आरोपी व्यक्ति ने रकम कैश कराई है। जिसके बाद उसने आरोपी से बात की और लोन चुकता करने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने साफ इंकार कर दिया कि वह लोन की भरपाई नहीं करेगा। साथ ही उसने पुलिस से शिकायत पर हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन

प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी
बुलंदशहर। मोहल्ला देवीपुरा निवासी राजीव ने शनिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। उसने बताया कि दादरी में उसके एक रिश्तेदार रहते हैं। बीते दिनों आरोपी रिश्तेदार व उसका पुत्र उसके घर आए थे। जहां उन्होंने उसे गाजियाबाद में एक प्लॉट बेचने की बात कही। जिस पर पीड़ित ने आरोपियों के साथ गाजियाबाद जाकर वह प्लाट देखा। आरोपियों ने उसे प्लॉट 35 लाख रुपये में बेचने की बात कही थी। पीड़ित ने उन्हें करीब 21 लाख रुपये चेक व कैश के माध्यम से दे दिए थे। बाकी रकम बैनामा के समय देना तय हुआ था। आरोपियों ने बैनामा के लिए एक माह का समय मांगा था। समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने बैनामा नहीं किया और टोकने पर वह उन्हें आश्वासन देते रहे। अब दबाव बनाने पर आरोपियों ने रुपये देने से भी इंकार कर दिया। साथ ही पीड़ित को हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed