फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fraud against student, case registered on court order

Bulandshahar News: छात्र के साथ धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव स्थित फार्मेसी डिग्री काॅलेज के प्रबंधक पर छात्र के एडमिशन के नाम पर 70 हजार रुपये अधिक लेने और इसके बावजूद एडमिशन न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने न्यायालय के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ऊंचागांव पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एकेपी काॅलेज ऑफ फार्मेसी में नगर कोतवाली बुलंदशहर के चांदपुर निवासी मुकेश कुमार ने वर्ष 2020 में अपने पुत्र पुनीत वर्मा का दाखिला डिप्लोमा ऑफ फार्मेसी में कराया था। इसकी फीस दो लाख रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन

काॅलेज प्रबंधक ने दो लाख की जगह 2 लाख 70 हजार रुपये ले लिए, लेकिन उस दौरान कोविड होने के चलते छात्र को काॅलेज नहीं बुलाया गया और उसका दाखिला होने की बात प्रबंधन द्वारा कही गई। कोविड के बाद जब काॅलेज खुले तो छात्र को पढ़ाई के लिए काॅलेज भेजा, लेकिन वहां कुछ और ही बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पुत्र से कहा गया कि आपका एडमिशन नहीं हुआ है। काॅलेज में कोई फीस भी जमा नहीं की गई है। फिर से एडमिशन के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की गई। छात्र के पिता को तब जाकर ठगी का अहसास हुआ। आरोप है कि पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में कई बार थाना पुलिस व एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उस पत्र पर न्यायालय ने अब मुकदमा दर्ज करने का आदेश नरसेना थाना पुलिस को दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कविता रानी, सतपाल, विमला देवी एजूकेशन ट्रस्ट प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed