फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four unauthorized colonies being built in 48 bighas were demolished

Bulandshahar News: 48 बीघा में बन रही चार अनधिकृत कॉलोनी कराई ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four unauthorized colonies being built in 48 bighas were demolished
अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करता बीडीए का बुलडोजर।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की सचल प्रवर्तन दल टीम ने अनधिकृत कॉलोनी पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को सचल प्रवर्तन दल टीम ने सिकंदराबाद क्षेत्र में विकसित की जा रही तीन और बुलंदशहर क्षेत्र में एक अनधिकृत कॉलोनी को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया।
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की ओर से ग्रैप लागू होने पर करीब डेढ़ माह तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में अनधिकृत कॉलोनी बसाने वाले सक्रिय हो गए और अनधिकृत कॉलोनी बना प्लाटिंग में जुट गए। प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सचल प्रवर्तन दल टीम ने सिकंदराबाद जोन क्षेत्र में जाकर जांच कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने गुलावठी रोड के फ्लाई ओवर के पास भूरा यादव की 20 बीघा भूमि पर, लॉजिस्टिक पार्क के पास बंटी, श्रीपाल व चंद्रपाल आदि की ओर से 10 बीघा भूमि पर और गुलावठी पुल के नीचे देवेंद्र सिंह के द्वारा 10 बीघा भूमि को विकसित करने के लिए अनधिकृत कॉलोनी बना प्लाटिंग करवा रहे थे। इसके साथ ही बुलंदशहर जोन-3 में महेश लोधी आठ बीघा भूमि पर अनधिकृत कालोनी बना प्लाटिंग का कार्य करा रहा था। चारों अनधिकृत कॉलोनी पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण के दौरान बीडीए सचल प्रवर्तन दल, नामित पुलिस बल, जिला प्रशासन व बीडीए के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य सहायक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ.अंकुर लाठर ने कहा कि चार अनधिकृत कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। लोगों से अपील है कि अनधिकृत कालोनी में प्लॉट या फ्लैट खरीदने से पूर्व उसकी जांच पड़ताल जरूर करें कि वह अनधिकृत कालोनी में तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed