{"_id":"64eb7f0d30cdbb14c404e6b4","slug":"four-thousand-girl-students-ran-with-the-message-of-beti-bachao-beti-padhao-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-3483-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर दौड़े चार हजार छात्रा-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर दौड़े चार हजार छात्रा-छात्राएं
विज्ञापन
अनूपशहर में आयोजित ग्रामीण हॉफ मैराथन में भाग लेती छात्राएं। संवाद
अनूपशहर। परदादा परदादी ग्रामीण हॉफ मैराथन में रविवार को क्षेत्र के करीब 40 शिक्षण संस्थानों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से चार हजार छात्र-छात्राएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर दौड़े। मुख्य अतिथि चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं अल्ट्रा मैराथन समेत कई मैराथन में रिकार्ड बना चुकीं मीनल कोटक रहीं। जिले के धावक बादल तेवतिया ने भी भागीदारी की।
ग्रामीण मैराथन में सुबह से छात्र-छात्राएं और उनके परिजन समेत अन्य लोग जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान सभी में खासकर छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। परदादा परदादी एजुकेशनल सोसायटी के संस्थापक वीरेंद्र सैम सिंह ने कहा कि हमें यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि वार्षिक परदादा परदादी ग्रामीण मैराथन की वापसी हुई है। सोसायटी अनुपशहर के आसपास के गांवों में ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों के लिए समान अवसर स्थापित करने का प्रयास करती है। सोयायटी के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने कहा कि वार्षिक परदादा परदादी ग्रामीण मैराथन केवल एक खेल से अधिक है। यह सामूहिक एकता, शिक्षा और सामाजिक विकास के हमारे सामूहिक समर्पण का प्रतीक है। इसमें क्षेत्र ही नहीं, बल्कि बबराला और गन्नौर से भी छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इस दौरान सीओ अन्विता उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अनूपशहर अतुल कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। ग्रामीण मैराथन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य केके शर्मा, रितुल राणा, सुशील शर्मा, डालचंद, जितेन्द्र गुप्ता, रिंकू शर्मा, अंकुर गर्ग, नितेश, मधु शर्मा, रीना शर्मा व अंजलि समेत परदादा-परदादी के सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
तीन श्रेणियों में हुई मैराथन
यह ग्रामीण हाॅफ मैराथन तीन अलग-अलग श्रेणियों में हुई। इसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व पांच किलोमीटर की श्रेणी शामिल रहीं। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें पहला स्थान पाने वाले पीएसपीए. विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय अनूपशहर के 114, दूसरा स्थान पाने वाले रामा कॉन्वेंट स्कूल, बबराला के 85 और तीसरे स्थान पर रहे। बोफोर्स ग्रामर स्कूल अनूपशहर के 69 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसी तरह एकेडमी ऑफ मॉडर्न लर्निंग स्कूल गुन्नौर के 66, आरडीपीडी पब्लिक स्कूल जहांगीराबाद के 65, लोहिया कॉन्वेंट स्कूल, बबराला के 60, श्री राम इंटरनेशनल स्कूल कटियावाली के 57, डीएएम. पब्लिक स्कूल गुन्नौर के 54, गंगोत्री (शिक्षा का मंदिर), बबराला के 53, परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय नरौरा के 50 छात्र-छात्राओं समेत अन्य को भी सम्मानित किया गया।