फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four laborers buried in basement due to collapse of cold store structureFour laborers buried in basement due to collapse of cold store structure

Bulandshahar News: कोल्ड स्टोर का स्ट्रक्चर धंसने से बेसमेंट में चार मजदूर दबे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four laborers buried in basement due to collapse of cold store structureFour laborers buried in basement due to collapse of cold store structure
सिकंदराबाद/बुलंदशहर। सिकंदराबाद में निर्माणाधीन वेजिटेबल कोल्ड स्टोर का शनिवार देर रात स्ट्रक्चर धंसने से बेसमेंट में काम कर रहे चार मजदूर दब गए। दो मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो को निकालने के लिए बचाव अभियान रविवार देर रात तक जारी था। घटना से गुस्साए मजदूरों के परिजनों ने रविवार शाम कोल्ड स्टोर पर पथराव कर खुर्जा तिराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

चोला रोड पर अशोक चौधरी, लाल सिंह यादव और गौतमबुद्धनगर निवासी सेवानिवृत्त कर्नल सुभाष देशवाल वेजिटेबल कोल्ड स्टोर का निर्माण करा रहे हैं। बिल्डिंग में एक तरफ का कार्य पूरा हो चुका था। ऊपर के पांच मंजिल तैयार हो गए थे। बेसमेंट के कुछ हिस्से में अभी काम चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा हुए बिना ही सब्जियों का स्टोरेज शुरू करा दिया गया था। ऊपर की पांच मंजिलों में करीब 45 हजार विलायती गाजर की बोरियां भरी थीं। शनिवार देर रात करीब 11 बजे मजदूर बेसमेंट में गाजर की बोरियां लगा रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान कोल्ड स्टोर के ऊपर का हिस्सा नीचे की ओर खिसकने लगा। देखते ही देखते ऊपरी मंजिल में रखी बोरियों समेत लोहे के स्ट्रक्चर पिलर और ग्रिल के चैंबर नीचे धंस गए। शोर शराबा होने पर काम कर रहे मजदूर बाहर की ओर भागे। सरावगीबाड़ा निवासी महेश और हरिचंद, खत्रीवाड़ा गौरव सैनी और आकाश दब गए। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। एक मजदूर आकाश को रात में ही बाहर निकाल लिया गया। उसके सिर व हाथों पर मामूली चोट आई है। 19 घंटे बाद रविवार शाम गौरव को भी निकाल लिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथ में चोट बताई जा रही है। बाकी दो मजदूरों को निकालने के लिए रविवार रात तक बचाव अभियान जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किया पथराव, खुर्जा तिराहा किया जाम
मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने में देरी होने पर ग्रामीणों व परिजनों ने कोल्ड स्टोर के बाहर पथराव कर दिया। इसके बाद सिकंदराबाद स्थित खुर्जा तिराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि प्रशासन की ओर से उनके बच्चों को निकालने में लापरवाही बरती जा रही है। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंच कर उन्हें शांत कराया। पत्थर लगने से पुलिस की एक गाड़ी के शीशे टूटे हैं।


हादसे में चार मजदूर दबे थे। जिनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया। अन्य दो को निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। उन्हें भी जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा। परिजनों को जो भी मदद संभव है वह दिलाई जाएगी। - सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed