{"_id":"6a5d03a2ee38ea90310a9d11","slug":"four-hour-power-outage-amidst-scorching-heat-50000-people-inconvenienced-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-160225-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भीषण गर्मी में चार घंटे बिजली संकट, 50 हजार लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भीषण गर्मी में चार घंटे बिजली संकट, 50 हजार लोग रहे परेशान
विज्ञापन
नगर के चांदपुर रोड पर रात के समय टूटे तार को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
बुलंदशहर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर की बिजली व्यवस्था शनिवार रात फिर चरमरा गई। 33 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटने और उससे पहले लगातार हो रही ट्रिपिंग के कारण हाइडिल कॉलोनी व अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रात 12 बजे से करीब दो बजे तक पूरी तरह बिजली गुल रही जबकि इससे पहले भी हर 15 मिनट में ट्रिपिंग होती रही। इससे करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ऊर्जा निगम के अनुसार शनिवार देर रात चांदपुर क्षेत्र में 33 केवी लाइन का तार टूट गया। इसके चलते हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर से जुड़े राधा नगर, शास्त्री नगर, बाईपास रोड, मोहनकुटी, राम विहार, संतोष नगर और आदर्श नगर समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े चांदपुर रोड, कोर्ट रोड, अस्पताल रोड, काला आम चौराहा, शेखसराय, अंसारी रोड और अंबर सिनेमा रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में भी अंधेरा छा गया।
बिजली कटौती के कारण लोग पूरी रात गर्मी और उमस से परेशान रहे। बिजली बाधित रहने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से शहर में लगातार अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
राधा नगर निवासी सतेंद्र ने बताया कि शहर में पिछले कई दिनों से रोजाना छह से आठ घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। दिन में बार-बार ट्रिपिंग और रात में लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
कैलाशपुरी निवासी सोमिल कुमार ने बिजली व्यवस्था में सुधार और अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
कोट
33 केवी लाइन का तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने तत्काल मरम्मत कार्य कर लाइन को दुरुस्त किया, जिसके बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई। भविष्य में ऐसी समस्याओं को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। — संजीव कुमार, चीफ इंजीनियर, ऊर्जा निगम