फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four girl students fainted due to heat and humidity

Bulandshahar News: गर्मी और उमस से चार छात्राएं हुई बेहोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Four girl students fainted due to heat and humidity
अगौता ब्लॉक के काजरीपुरा स्कूल में गर्मी और उमस से बेहोश हुई छात्राएं। स्रोत: जागरूक पाठक
बुलंदशहर। अगौता ब्लॉक के गांव काजीपुरा स्थित जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को गर्मी और उमस से चार छात्राएं बेहोश हो गईं। छात्राओं का उपचार कराया गया। अधिकारियों व परिजनों के अनुसार अब छात्राओं की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

मंगलवार को अगौता ब्लॉक काजीपुरा स्थित जूनियर हाईस्कूल में चार छात्राएं बेहोश हो गईं। छात्राओं के बेहोश होने की सूचना मिलते ही विद्यालय के स्टाफ ने उन्हें उठाकर बाहर हवा में बैठाया और उपचार कराया। सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन भी स्कूल पहुंच गए और छात्राओं को परिजनों के साथ घर भेज दिया। बताया कि गर्मी और उमस से छात्राएं बेहोश हो गई थीं। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बेहोश हुईं छात्राएं अब ठीक हैं। गर्मी के कारण कुछ मामले सामने आ रहे हैं। परिजनों से छात्राओं की जानकारी ली गई है। विद्यालय में पंखे भी लगे हुए हैं और बिजली भी है। जिस समय छात्राएं बेहोश हुईं उस समय बिजली नहीं आ रही थी। इसके चलते छात्राएं बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed