फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four cows found dead in cow shed, Hindu Mahasangh creates ruckus

Bulandshahar News: गोशाला में मृत मिले चार गोवंश, हिंदू महासंघ ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Four cows found dead in cow shed, Hindu Mahasangh creates ruckus
गौशाला में गोवंशों के मृत मिलने की सूचना पहुंची एसडीएम रेनू सिंह संचालक  लोगों से मामले की जानक
सिकंदराबाद। मंगलवार को गांव भोखेड़ा स्थित गोशाला में चार गोवंशों के मृत मिलने पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि गोशाला में अव्यवस्थाओं के कारण गोवंशों की दुर्दशा हो रही है। हंगामा देख गोशाला कर्मचारियों ने शवों को दफनाना शुरू कर दिया। इस पर पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। पदाधिकारियों ने जमकर विरोध किया। एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। मामले में ग्राम पंचायत सचिव ने सिकंदराबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव भोखेड़ा स्थित गोशाला में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी गो सेवा करने के लिए गए थे। संगठन के जिलाध्यक्ष लखपत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तो गोशाला परिसर में कई गोवंशों के शव पड़े मिले। सूचना पर एसडीएम रेनू समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने गोशाला संचालकों के साथ अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम रेनू समेत अन्य अधिकारियों ने गोशाला के केयर टेकर से पूछताछ की।
विज्ञापन

केयर टेकर ने अधिकारियों को गोशाला की स्थिति से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि एक ट्रस्ट द्वारा गोशाला का संचालन किया जा रहा है। इसमें पचास गोवंश संरक्षित अन्य कई गोवंश भी बदहाल मिले। एडीएम व एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद संगठन के पदाधिकारी शांत हुए। मौके पर महेश राणा, राजेश भाटी, हरविंदर राघव, अरविंद सिंह, डाॅ. कपिल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







भोखेड़ा गांव की गोशाला में गोवंशों के शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों से बात की है। मामले में जांच कराई जा रही है। जो भी गोवंशों की मौत का जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रेनू, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed