फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four challans have been issued for the bike stolen four years ago

Bulandshahar News: चार साल पहले चोरी हुई बाइक के कट चुके चार चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के अंसारी रोड से चार साल पहले चोरी हुई बाइक का चार बार ऑनलाइन चालान कट चुका है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने कई बार अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब चौथी बार चालान कटा तो पीड़ित एसएसपी के दरबार पहुंच गया। एसएसपी ने मामला सुनने के बाद नगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर अब मामला दर्ज हो सका है।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुर निवासी राकेश कुमार सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 3 जून 2019 को वह अपनी पत्नी के साथ अंसारी रोड पर कपड़े खरीदने गया था, जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। अगले दिन रिपोर्ट दर्ज कराने गया लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। आरोप है कि लगातार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद 15 मार्च 2020 को मोबाइल नंबर पर चालान कटने का मेसेज आया। इसके बाद 16 अगस्त 2020, 26 अगस्त 2020 और 29 अगस्त 2020 को हेलमेट नहीं होने के कारण चालान कटने के मेसेज आ रहे हैं। सारे चालान अलीगढ़ में कटे हैं। बाइक के लगातार चालान कट रहे थे और पीड़ित भी लगातार पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगा रहा था लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी। बीते दिनों उसके पास चौथे चालान का रिमाइंडर आया। जिस पर उसने एसएसपी से मिलकर पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed