फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Foundation stone laid for sewerage system work

Bulandshahar News: सीवरेज सिस्टम कार्य का हुआ शिलान्यास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for sewerage system work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को गंगानगर व ट्रांसपोर्ट नगर में बनने वाले एसटीपी प्लांट का शिलान्यास किया गया। जो सांसद डॉ. भोला सिंह द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। प्राधिकरण द्वारा जल निगम के माध्यम से गंगानगर और ट्रांसपोर्ट नगर में 690.97 लाख की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कराया जाएगा।

गंगानगर और ट्रांसपोर्ट नगर कालोनी पूरी तरह से आबाद हो जाने के बाद प्राधिकरण अफसरों द्वारा एसटीपी प्लांट लगाने की योजना तैयार की गई, जिससे भविष्य में कालोनी के सीवरेज को शोधित किया जा सके। प्राधिकरण सचिव देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गंगानगर व ट्रांसपोर्ट नगर से उत्सर्जित सीवरेज के निस्तारण के लिए जल निगम द्वारा प्रस्तावित सीवरेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण और लाइन बिछाने के लिए निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य का भूमि पूजन शुक्रवार को सांसद डॉ. भोला सिंह द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। बताया कि एसटीपी प्लांट का निर्माण 690.97 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सिराज अहमद, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता एके खेवरिया और प्राधिकरण व जल निगम के सहायक अभियंता, अवर अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed