{"_id":"5717bb804f1c1bc6568b48ff","slug":"found-unconscious-man-along-railway-track-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक किनारे बेहोश मिला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक किनारे बेहोश मिला युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोला क्षेत्र के गांगरौल स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे बुधवार सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक के पास मिले मोबाइल से शव की पहचान बिहार के जिला लखीसराय निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने परिजनों को युवक की मौत की सूचना दे दी है। गांगरौल के कुछ लोग मंगलवार सुबह स्टेशन की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान लोगों ने ट्रैक किनारे एक युवक को बेहोशी की हालत में देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने युवक को जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान जेब में मिले मोबाइल से हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पवन (35) पुत्र रामेश्वर बिहार के बनीहारपुर, थाना पीली सराय बाजार जनपद लखीसराय का रहने वाला था। युवक की जेब से रेल का टिकट और मोबाइल मिला है। आशंका है कि युवक ट्रेन से गिर गंभीर रूप से घायल हो गया था। चोला चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव के अनुसार शव पीएम को भेज दिया गया है।