फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former Prime Minister Jawaharlal Nehru remembered on his birth anniversary

Bulandshahar News: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Jawaharlal Nehru remembered on his birth anniversary
बुलंदशहर/अनूपशहर। जिलेभर में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। नगर में कांग्रेस कार्यालय समेत अन्य जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इनमें कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

नगर में कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राकेश भाटी और शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि के नेतृत्व में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई। उन्होंने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने सदैव देश हित में काम किया। इससे सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिला। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान सैय्यद मुनीर अकबर, चौ. नरेंद्र सिंह , हर्षवर्धन वाल्मीकि , आस मोहमद कुरैशी ,विमलेश वाल्मीकि, डाॅ. सुजात अली, नरेश शर्मा, नेत्र पाल सिंह और बोबी चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ. एसडी शर्मा के नेतृत्व में आदर्श देव शर्मा, सलीमुद्दीन गोहर, किशन कुमार वर्मा, योगेंद्र जोशी और देवेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम का आयोजन का पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया।
विज्ञापन

अनूपशहर स्थित कांग्रेस के नगर कार्यालय पर एडवोकेट शलभ शर्मा व संचालन ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। उपस्थित सभी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ ने बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान चांद खां, राजेंद्र शर्मा, बबलू कुरैशी, हेमंत शर्मा, सलाम खान, सभासद विशाल कुमार और कौशल शर्मा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलावठी में भी याद किए गए चाचा नेहरू

गुलावठी। मालवीय किड्स एंड पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मंगलवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षकों एवं बच्चों ने नेहरू के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानाचार्या नीतू शर्मा ने बच्चों को नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। चीफ कोआर्डिनेटर सुनीता शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जल बचाओ, पेड़ बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान ज्योति चौधरी, शिवानी शर्मा, मोना राणा, बीना, आंचल, प्रियांशी, गुलिस्ता परवीन, सुन्दरी, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed