Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former head of Dibai dies under suspicious circumstances wounds found on neck

खून से लथपथ मिला 87 साल के बुजुर्ग का शव: गर्दन पर थे जख्म, बह रहा था रक्त; इस घटना ने जीते जी मार दिया था

Tue, 05 May 2026 04:29 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 05 May 2026 04:29 PM IST
सार

डिबाई के असदपुर घेढ़ गांव में पूर्व प्रधान दिगंबर सिंह (87) का शव उनके घेर में मिला। उनकी गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे, जिससे हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Former head of Dibai dies under suspicious circumstances wounds found on neck
बुजुर्ग की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव असदपुर घेढ़ में मंगलवार सुबह गांव के पूर्व प्रधान और सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत का शव उनके घेर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। वृद्ध की गर्दन पर किसी धारदार वस्तु से प्रहार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, हालांकि शाम तक परिजनों द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

87 वर्षीय दिगंबर सिंह निवासी गांव असदपुर घेढ़, मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर पर चाय-नाश्ता करने के बाद अपने घेर पर गए थे। घर से घेर की दूरी महज 300 मीटर है। सुबह करीब दस बजे जब पड़ोसी नीरज किसी काम से उनके घेर पर पहुंचा, तो वहां दिगंबर सिंह जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़े थे और उनकी गर्दन से खून बह रहा था। जिसे देख उसने शोर मचाया और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिबाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

दिगंबर सिंह गांव के एक सम्मानित व्यक्ति थे। वह वर्ष 1998 में एडीओ पंचायत के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। प्रशासनिक अनुभव होने के कारण ग्रामीणों में उनकी अच्छी पैठ थी, जिसके चलते वह वर्ष 2010 से 2015 तक गांव के प्रधान भी रहे। उनके दो पुत्रों में बड़ा बेटा अशोक कुमार अलीगढ़ में अधिवक्ता है, जबकि छोटा बेटा बालकिशन गांव में ही रहकर पिता के साथ खेती-बाड़ी संभालता है। दिगंबर सिंह की पत्नी का निधन काफी पहले वर्ष 1994 में हो चुका था।

इस घटना ने उन्हें जीते जी मार दिया था
पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक दुखद पहलू यह भी सामने आया है कि मृतक दिगंबर सिंह पिछले कुछ समय से गहरे मानसिक तनाव में थे। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनके दामाद तेजेंद्र सिंह, जो बुलंदशहर के स्याना अड्डा के पास रहते थे, की नोएडा से लौटते समय एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस भीषण हादसे में दिगंबर सिंह के धेवते ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। एक साथ दामाद और धेवते को खोने के गम ने उन्हें तोड़कर रख दिया था।

पूर्व प्रधान की मौत की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलित कर रही है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। - मधुप कुमार सिंह, सीओ डिबाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed