{"_id":"572f60d74f1c1ba9485ccf6f","slug":"food-security-act-yielded-245-verification-ineligible","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सिक्योरिटी एक्ट: सत्यापन में मिले 245 अपात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सिक्योरिटी एक्ट: सत्यापन में मिले 245 अपात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 08 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
Food Security Act
- फोटो : अमर उजाला
फूड सिक्योरिटी एक्ट में शामिल गृहस्थों का सत्यापन शुरू हो गया है। करीब एक सप्ताह से चल रहे सत्यापन में अब तक 245 अपात्र सामने आए हैं। अधिकारी इनकी दोबारा जांच कर योजना से बाहर करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जनपद में फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत नगरीय क्षेत्र में 65 और ग्रामीण क्षेत्र में 79 प्रतिशत उन गृहस्थों को शामिल किया जाना है, जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं। शासन द्वारा जारी किए गए परसेंटेज के आधार पर जनपद में करीब 6.50 लाख परिवारों को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
मगर योजना में करीब आठ लाख परिवार शामिल हो गए। इस पर रसद एवं खाद्य विभाग ने संज्ञान लिया और शामिल गृहस्थों का सत्यापन करने के आदेश जारी किए। सत्यापन का कार्य तेजी पकड़ने लगा है और पिछले एक सप्ताह में किए गए सत्यापन में 245 अपात्र सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
उधर डीएसओ केबी सिंह ने चेतावनी दी है कि सत्यापन में सामने आपने वाले अपात्रों को सूची से बाहर किया जाएगा।
