फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Food Safety Department's action on flour mill, rice seized

Bulandshahar News: फ्लोर मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, चावल सीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department's action on flour mill, rice seized
Photo Title
बीबीनगर। क्षेत्र के गांव केशोपुर सठला स्थित मोनिका फ़ूड इंडस्ट्रीज पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। फ्लोर मिल पर करीब 58 क्विंटल चावल की किनकी बरामद होने पर टीम ने मौके से चावल किनकी और आटे के नमूने लेते हुए चावल किनकी को सीज किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने केशोपुर सठला स्थित मोनिका फ़ूड इंडस्ट्रीज पर जांच की। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर 115 कट्टों में भरी करीब 58 क्विंटल चावल किनकी बरामद की। बताया जा रहा है कि गेहूं के साथ चावल की भी मिलाकर पिसाई की जा रही थी। मौके पर करीब 130 क्विंटल पैक आटा भी बरामद हुआ है। अधिकारियों ने जांच के दौरान मौके पर चावल पाए जाने पर मंडी अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद मंडी अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान फ्लोर मिल संचालक चावल किनकी से संबंधित कोई भी बिल टीम को नहीं दिखा पाया। इसके चलते चावल किनकी को सीज किया गया है। साथ ही मौके से आटा, गेहूं, चावल किनकी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीत कुमार, अमित गौतम, राममिलन राणा सहित मंडी निरीक्षक अशोक भास्कर मौजूद रहे।

Photo Title

Photo Title

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed