फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Food Safety Department Collects Samples in Food Poisoning Case; Sends Them for Testing

Bulandshahar News: फूड पॉइजनिंग मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने, जांच को भेजे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department Collects Samples in Food Poisoning Case; Sends Them for Testing
बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सलगवा में एक समारोह में मटर-पनीर और छोले की सब्जी खाने से 39 लोगों के बीमार पड़ने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सब्जी और रसगुल्ले के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सलगवा निवासी कलुआ उर्फ प्रेम सिंह की पुत्री की सोमवार को गोद भराई की रस्म हुई। जो हापुड़ क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी नानक चंद के पुत्र के साथ हुई। परिजनों ने दोनों पक्षों के साथ कुछ ग्रामीणों को दावत दी। इसके लिए परिजन भाईपुर दोराहे से रसगुल्ले और जहांगीराबाद से पनीर लेकर आए। दावत में 60 से अधिक लोग शामिल हुए। सभी ने समारोह में मटर पनीर व छोले की सब्जी खाई। मंगलवार शाम को खाना खाने वाले लोगों को अचानक उल्टी, दस्त, पेटदर्द और बेहोशी छाने लगी। समारोह में शामिल 39 लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार ने बताया कि पनीर, छोले की सब्जी, दुकान से रसगुल्ले के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed