{"_id":"6542813d612e42033b028236","slug":"food-department-raids-on-complaint-of-making-desi-ghee-from-palm-oil-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1520-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पाम तेल से देशी घी बनाने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पाम तेल से देशी घी बनाने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने मारा छापा
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के डाबर गांव में नकली पनीर व पाम तेल से देशी घी बनाने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने छापेमारी की। इसमें विभाग के अधिकारियों ने डेयरी व दुकानों से दुग्ध व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जमा करके जांच के लिए भेज दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुख्य खाद्य अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापे मारे। इसमें डाबर क्षेत्र में नकली देशी घी, पनीर, मावा और क्रीम बनने की शिकायत मिल रही थी। यहां से यह उत्पाद दिल्ली एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में सप्लाई होते थे।
अलग-अलग क्षेत्रों में खराब पदार्थ मिलने पर पता चला कि वह डाबर क्षेत्र से आ रहे हैं। इसी को लेकर अंबे डेयरी से पनीर का एक नमूना और मिलावट के लिए रखा हुआ पाम तेल का नमूना संग्रहित किया गया। युग डेयरी से पनीर, एलके डेयरी से पनीर का एक नमूना, आरके डेयरी से पनीर का एक नमूना, श्रीराम डेयरी मिल्क प्रोडक्ट से पनीर का एक नमूना समेत कुल छह नमूने संग्रहित किए गए हैं। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।