फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fog at night, mild sunshine during the day, people kept shivering

Bulandshahar News: रात में कोहरा, दिन में निकली हल्की धूप, ठिठुरते रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोहरा और शीतलहर चलने से पूरे जिले में ठिठुरन बनी है। रविवार की रात घना कोहरा रहा। सोमवार सुबह को कोहरे से थोड़ी राहत मिली। दोपहर में निकली धूप बेदम रही और सर्द हवा चलने के कारण ठंड से कोई राहत नहीं मिल सकी। शाम को फिर से कोहरा छा जाने से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से पूरा जिला कोहरा और शीतलहर की चपेट में है। रविवार को पूरा दिन कोहरे से कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होते ही कोहरे की चादर बिछने लगी। रात में कोहरा छाया रहा और इस बीच दृश्यता शून्य रही। वहीं, सोमवार सुबह हल्का कोहरा रहा और करीब 11 बजे धूप निकली, लेकिन सर्द हवा चलने से ठंड से कोई राहत नहीं मिल सकी। ठंड का प्रकोप चलने से लोग घरो में ही दुबके रहे और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शहर व देहात में लोग जगह-जगह अलाव तापते हुए नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 93 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अधिकतम तापमान कम होने से ठंड बढ़ी है। वहीं, लगातार जारी कोहरे के कारण भी ठंड का असर बढ़ा है। वहीं, हल्के बाद भी छाए और लगातार बदल रहे मौसम बदलाव की संभावना जताई जा रही है। कोहरा भी अभी जारी रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed