फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   FOB construction work accelerated at the railway station, girders placed

Hapur News: रेलवे स्टेशन पर तेज हुआ एफओबी निर्माण कार्य, रखे गए गार्डर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
FOB construction work accelerated at the railway station, girders placed
रेलवे स्टेशन पर होता एफओबी का निर्माण कार्य। संवाद
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में तेजी आ गई है। स्टेशन पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के लिए गार्डर लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। सोमवार को एक घंटा 15 मिनट का मेगा ब्लॉक लेकर प्लेटफार्म नंबर एक से दो के बीच गार्डर स्थापित कर दिए गए। जल्द ही प्लेटफॉर्म संख्या तीन और चार पर गार्डर लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन




हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य के तहत 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। एफओबी के लिए प्लेटफार्म पर ढांचा भी तैयार किया जा चुका है। एफओबी का निर्माण रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर से शुरू होकर सभी प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर को जोड़ते हुए रेलवे लाइन पार तक किया जा रहा है। इससे यात्रियों को स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर 1:20 बजे से लेकर 2:35 बजे तक ब्लॉक लेकर प्लेटफार्म नंबर एक से दो के बीच मशीनों के माध्यम से गार्डन स्थापित किए गए। इस सप्ताह ही प्लेटफार्म नंबर तीन से चार के बीच गार्डर लगाने की तैयारी है। फुट ओवरब्रिज को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए इसे लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेशन अधीक्षक रामकेश मीना ने बताया कि दोपहर के समय ट्रेनों का संचालन न होने के कारण मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। टीम की निगरानी में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जा रहा है। निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एफओबी के निर्माण से यात्रियों के साथ ही लाइन पार जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed