फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fluctuation in temperature after rain, drizzle may happen today

Bulandshahar News: बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव, आज हो सकती है बूंदाबांदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fluctuation in temperature after rain, drizzle may happen today
बुलंदशहर। बारिश से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच धूप-छांव जैसा मौसम बना हुआ है। शुक्रवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक 15 सितंबर तक कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश लगातार होने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। पिछले काफी दिनों से बादल छाए रहे और धूप भी निकली। इस बीच उमस ने भी अपना रंग दिखाया। बारिश न होने से गर्मी का अहसास बढ़ने लगा। बृहस्पतिवार को धूप निकली और इस बीच बादल भी छाए। ऐसे में पूरा दिन धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। ऐसे मौसम के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 71 फीसदी और हवा की गति छह से आठ घंटे प्रति किलोमीटर की दर से चली।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। वहीं, 15 सितंबर तक कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश होती रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed