{"_id":"6af20acd4e91efea9b00c6e9","slug":"fluctuating-temperatures-lead-to-colder-weather-farmers-busy-with-wheat-and-potato-sowing-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-170388-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ी ठंड, गेहूं और आलू की बुआई में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ी ठंड, गेहूं और आलू की बुआई में जुटे किसान
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच अब सुबह और शाम को ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता 59 फीसदी और हवा की गति करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम में बदलाव के साथ ही किसान रबी फसलों की बोआई में तेजी से जुट गए हैं। खेतों में गेहूं और आलू की बोआई का काम चल रहा है।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। किसान गंगा प्रसाद शर्मा और बबलू सिंह के अनुसार, वर्तमान मौसम गेहूं और आलू की बोआई के लिए अनुकूल बना हुआ है। दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक रहने से फसलों के अंकुरण के लिए परिस्थितियां बेहतर हैं। हालांकि किसानों को खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखने और समय पर बोआई पूरी करने पर ध्यान देना चाहिए। अधिक नमी या सूखी जमीन में बोआई करने से अंकुरण प्रभावित हो सकता है।
जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव के अनुसार, किसान गेहूं की बोआई के लिए प्रमाणित बीजों का चयन करें और मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करें। आलू की बोआई में स्वस्थ और रोगमुक्त बीज का इस्तेमाल करें। मौसम में नमी और तापमान के बदलाव को देखते हुए फसलों की नियमित निगरानी भी जरूरी है। समय से बोआई और संतुलित सिंचाई से फसल की बढ़वार और उत्पादन बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।