{"_id":"6a13267e42f158e3c1022730","slug":"five-shooters-from-bbc-qualified-for-the-national-competition-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-155541-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बीबीसी के पांच शूटरों ने नेशनल प्रतियोगिता को किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बीबीसी के पांच शूटरों ने नेशनल प्रतियोगिता को किया क्वालीफाई
विज्ञापन
सिकंदराबाद। देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में 15 से 23 मई तक आयोजित हुई ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में बीबीसी स्कूल के शूटरों ने उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय राइफल संघ ने किया। जिसमें बीबीसी स्कूल के पांच शूटरों ने प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
बीबीसी शूटिंग एकेडमी के कोच रितेश चौधरी ने बताया कि देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में स्कूल के शूटरों ने प्रतिभाग कर प्रदर्शन किया। जिसमें रोहित प्रजापति, शिवम भाटी, लकी यादव, नेहा यादव व प्रिंस ने अलग-अलग वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई किया। स्कूल के डायरेक्टर राम चोपड़ा, विभा चोपड़ा व प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह ने कहा कि स्कूल के सभी खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी शूटरों को भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने, अपने लक्ष्य पर अडिग रहने और राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल व एकेडमी का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।