फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five policemen including outpost incharge suspended in illegal taxi stand case in Bulandshahr

यूपी: पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था अवैध टैक्सी स्टैंड, जांच के बाद चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 15 Sep 2023 11:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 15 Sep 2023 11:13 PM IST
सार

दादरी गेट चौकी क्षेत्र में चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड मामले में जांच के बाद चौकी इंचार्ज समेत पांच निलंबित पुलिसकर्मयों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की मिलीभगत से अवैध रूप से  टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन
Five policemen including outpost incharge suspended in illegal taxi stand case in Bulandshahr
यूपी पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुलंदशहर जिला पुलिस पर लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लग रहे हैं। इसी के चलते संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, अब सिकंदराबाद में अवैध रुप से चल रहे टैक्सी स्टैंड के संचालकों से मिलीभगत के मामले में एसएसपी ने दादरी गेट चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय पर बीते दिनों हुई जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की दादरी गेट चौकी में अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित होने की शिकायत की थी। इस मामले की जांच एसएसपी ने एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी को सौंपी, जिस पर एसपी सिटी ने मामले की गहनता से जांच की। जांच के दौरान टैक्सी स्टैंड का संचालन करने वाले आरोपी फरमान और शकील के नाम सामने में आए। साथ ही दोनों आरोपियों की दादरी गेट चौकी के इंचार्ज समेत अन्य चार पुलिसकर्मियों के साथ नजदीकी पाई गई। 
विज्ञापन


जांच के बाद एसपी सिटी ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। साथ ही आरोपी फरमान और शकील को जेल भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट आने पर एसएसपी ने दादरी गेट चौकी इंचार्ज ज्ञानेश कुमार, हेड कांस्टेबल सूबेराम नागर, राजीव त्यागी और कांस्टेबल विपिन बैंसला और सुरजीत धामा को निलंबित कर दिया है। साथ ही एसएसपी ने जनपद में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ निलंबन समेत अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों ककोड़ कोतवाली में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर घूस लेने का आरोप लगा था। बताया गया कि स्कूल के छात्रों के विवाद में पुलिसकर्मियों ने फैसला कराने के एवज में छह बच्चों के परिजनों से करीब 60 हजार रुपये रिश्वत ली थी। मामले की जांच कराने पर प्रारंभिक दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया था।


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दादरी गेट चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed