फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five people, including four women, consumed a poisonous substance; two died.

Bulandshahar News: चार महिलाओं समेत पांच ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद के अलग-अलग थानों क्षेत्रों में चार महिलाओं समेत पांच लोगों के जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें दो किशोरियों की मौत हो गई और शेष का उपचार चल रहा है। घटनाओं के पीछे की वजह गृह क्लेश बताई जा रही है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला छासियावाड़ा निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार की रात में घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
वहीं, कोतवाली शिकारपुर क्षेत्र के गांव नवादा निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को लेकर चले गए। शनिवार को ही कोतवाली देहात के सहकारी नगर निवासी युवती ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वहीं, कोतवाली देहात क्षेत्र के वलीपुरा निवासी युवती ने शनिवार को घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पर भर्ती कराया। थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव रिझौड़ा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि चार महिलाओं एक व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त सभी लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। उपचार के लिए भर्ती कराए लोगों में दो किशोरियों की मौत हो गई। शेष का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed