फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five people including former state president of Jammu and Kashmir Congress sentenced to five months imprisonment

Bulandshahar News: जम्मू कश्मीर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच को पांच-पांच माह की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Five people including former state president of Jammu and Kashmir Congress sentenced to five months imprisonment
अनूपशहर। जम्मू कश्मीर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बनिहाल सीट से विधायक प्रत्याशी विकार रसूल वानी समेत पांच आरोपियों को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। साथ ही दोषियों को पांच-पांच माह की सजा और एक-एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान गुलावठी के गांव मिट्ठेपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में बिना अनुमति के जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें जम्मू कश्मीर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक विकार रसूल वानी ने लोगों को संबोधित किया गया था। आचार संहिता का उल्लंघन में तत्कालीन खंड विकास अधिकारी सियाराम वार्ष्णेय ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा विशेष एमपी एमएलए न्यायालय में चल रहा था। कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को सही मानते हुए जम्मू कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विकार रसूल वानी, भारत भूषण शर्मा, सचिन, इकरामुद्दीन व नाजिम को पांच-पांच माह के कारावास सहित एक-एक हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन




बनिहाल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं विकार रसूल

चुनाव आयोग द्वारा जम्मू कश्मीर राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा करने के बाद कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। इसमें कांग्रेस ने उधम सिंह नगर की बनिहाल विधानसभा सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक विकार रसूल वानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed