{"_id":"56f571384f1c1b1d79f14ec6","slug":"five-of-the-seven-seats-for-election-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"विघानसभा चुनाव के लिए सात में से पांच सीट पर प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विघानसभा चुनाव के लिए सात में से पांच सीट पर प्रत्याशी घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
election, amarujala
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने जिले की सात में से पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने रिश्तेदारी और नजदीकी को दरकिनार करते हुए कद्दावर मंत्री आजम खान और अपने समधी बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को जोर का झटका दिया है।
विज्ञापन
सपा मुखिया की तरफ से घोषित प्रत्याशियों में बुलंदशहर सीट से नए चेहरे मुस्तकीम अली, सिकंदराबाद से पूर्व मंत्री अब्दुल रब, अनूपशहर से पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली, खुर्जा सुरक्षित से सुनीता चौहान को टिकट दिया है। इसमें सिकंदराबाद से आजम खां के करीबी बदरुल इस्लाम पिछला चुनाव कम अंतर से हारे थे।
विज्ञापन
वहां से लालू के समधी जितेंद्र यादव भी दावेदार थे, बाद में एमएलसी बनने पर लालू के दामाद दावेदार हो गए थे लेकिन मुलायम सिंह दोनों को ही दरकिनार कर अब पूर्व मंत्री अब्दुल रब पर विश्वास जताया है। रब पुरानेे सपाई है। पूर्व जिलध्यक्ष हिमायत अली को वफादारी का इनाम मिला।
विज्ञापन
वह पहला चुनाव भी कम अंतर से अनूपशहर से हार गए थे। जिलाध्यक्ष बनाए गए। जिलाध्यक्ष बदलने के बाद भी वह सपा के साथ रहे। इसलिए उनको इसका इनाम मिला। सुनीता चौहान को खुर्जा सुरक्षित सीट से टिकट दिया है।
2014 में सुनीता को लोकसभा चुनाव में बुलंदशहर सीट से प्रत्याशी बनाया था। बाद में टिकट बदल दिया था। अब उनके खुर्जा टिकट देकर जख्म भरा है।