{"_id":"6ac139ee93f3f5cdf8097c7e","slug":"five-members-of-an-electric-wire-theft-gang-arrested-stolen-wire-recovered-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-167166-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विद्युत तार चोरी गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, चोरी का तार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विद्युत तार चोरी गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, चोरी का तार बरामद
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वाट टीम और ककोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान विद्युत लाइन से तार चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गया तार, चोरी करने के उपकरण, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है।
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि शुक्रवार रात में स्वाट टीम और ककोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव रोनी सलौनी के पास से शिवा निवासी गांव मुवस्सु थाना बनियाठेर जनपद संभल, सुभाष निवासी गांव धरमपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़, विवेक निवासी गांव गगऊपुर थाना मधुवन जनपद मऊ, गुड्डू उर्फ रंगीला, राजराम निवासी गांव रहीमकोट थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से 445 किलो ग्राम चोरी किए गया एल्यूमिनियम तार, एक तार कटर, अवैध तमंचा, दो कारतूस, चार चाकू, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की गई है। बताया कि आरोपियों ने 14 सितंबर की रात में थाना ककोड़ क्षेत्र के निठारी से प्रानगढ़ को जाने वाली निर्माणाधीन लाइन विद्युत तार चोरी किए था। बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। आरोपियों पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।