फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five circular cross Netaji security will file Form

पांच चक्रीय सुरक्षा पार कर नेताजी दाखिल करेंगे पर्चा

Mon, 16 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 16 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five circular cross Netaji security will file Form
तहसील परिसर में नामांकन से पूर्व की गई बेरिकेडिंग। - फोटो : ब्यूरो

जिले में विधानसभा की सात सीटों के लिए मंगलवार को सदर तहसील में नामांकन प्रक्रिया का श्रीगणेश होगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पांच चक्रीय सुरक्षा प्लान तैयार किया है। प्रत्याशियों को आरओ (रिटर्निंग अफसर) कक्ष में जाने के लिए पांच सुरक्षा चक्र को पार करना होगा।

विज्ञापन


वहीं, दोपहर में एडीएम वित्त, एसपी सिटी, एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने नामांकन स्थल पर सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डीएम ने सभी रिटर्निंग अफसरोें के साथ बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के आदेश पर नामांकन स्थल पर सुरक्षा का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन


नामिनेशन स्थल से 100-100 मीटर की दूरी पर एक ओर वलीपुरा नहर के पास बेरिकेडिंग लगाई है। एनएच-235 पर विष्णुपुरम कालोनी गेट के सामने भी बेेरिकेडिंग का प्लान तैयार किया है। तीसरा बेरिकेडिंग तहसील सदर के मुुख्य गेट पर डी शेप मेें बनाया है। चौथा बेरिकेडिंग आरओ कक्ष की ओर जाने वाली गैलरी और पांचवां नामांकन स्थल की बाउंड्री वॉल पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन स्थल से 100-100 मीटर चारों दिशाएं सील रहेंगी। महिला उम्मीदवारों के लिए चेकिंग कक्ष बनाया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। मेटल डिटेक्टर से तमाम उम्मीदवार और प्रस्तावकों की तलाशी ली जाएगी।

आरओ (रिटर्निंग अफसर) कक्ष में आरओ और उम्मीदवार प्रस्तावकों के बीच नेट बेरिकेडिंग कर दी गई है। समर्थकों को नामांकन कक्ष से 100 मीटर दूर रखने के इंतजाम किए गए हैं। यहां से प्रत्याशी आरओ कक्ष तक पैदल जाएंगे।

नामांकन की होगी वेब कास्टिंग
नामांकन प्रक्रिया की वेब कास्टिंग की जाएगी। आरओ कक्ष में कैमरा का इंतजाम किया जाएगा। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन मान्य नहीं होगा। नामांकन कक्ष के बाहर भी वीडियोग्राफी की जाएगी।

जुलूस, ढोल-नगाड़े बजाने पर पाबंदी
शस्त्रों का प्रदर्शन, ढोल-नगाड़ा और जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने पर प्रत्याशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने कहा आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सदर तहसील में यहां होगा नामांकन
64-सिकंदराबाद     भूतल कक्ष-1
65-बुलंदशहर    भूतल कक्ष-1
66-स्याना        भूतल कक्ष-3
67-अनूपशहर    भूतल कक्ष-4
68-डिबाई        भूतल कक्ष-5
69-शिकारपुर    बाहय सभागार दक्षिणी द्वार
70-खुर्जा        बाहय सभागार उत्तरी द्वार

ऐसे पूर्ण करनी होगी नामांकन की प्रक्रिया
हर विधानसभा के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। उम्मीदवार और प्रस्तावकों के आने और जाने का रास्ता अलग-अलग होगा। प्रस्तावक उसी विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला होना चाहिए, जिस विधानसभा क्षेत्र से कंडीडेट चुनाव लड़ रहा हैं। आरओ कक्ष में प्रत्याशी को फार्म 2ए और फार्म 26 भरकर जमा करना होगा।

फार्म-26 में उम्मीदवार को चल-अचल संपत्ति का विवरण देना होगा। प्रत्याशियों को आरओ कक्ष में एक फोटो, मतदाता सूची, बैंक एकाउंट नंबर, पहचान पत्र का प्रूफ साथ लाना होगा। दस और पांच हजार फीसः सामान्य वर्ग के कंडीडेट्स की जमानत राशि 10000 रुपये और आरक्षित वर्ग(एससी/एसटी) के उम्मीदवार की जमानत राशि पांच हजार रुपये होगी। आयोग की ओर से जमानत राशि तय कर दी गई है।

100 पुलिसकर्मी के जिम्मे होगी नामांकन स्थल की सुरक्षा
नामांकन प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी को रोकने के लिए नामांकन स्थल पर तीन सीओ, आठ थाना प्रभारी समेत 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा तीन बेरिकेडिंग पर डेढ़-डेढ़ सेक्शन सीआरपीएफ तैनात रहेगी। मुख्य गेट पर तीसरी नजर से चौकसी की व्यवस्था है। साथ ही शहर को जाम से बचाने लिए कई जगहों पर रूट डायवर्जन भी रहेगा।

मंगलवार से सदर तहसील में नामांकन प्रक्रिया शुरू होकर 24 जनवरी तक जारी रहेगी। नामांकन स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किए हैं। सुरक्षा नोडल अधिकारी एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि नामांकन के दौरान तीन क्षेत्राधिकारियों, आठ थाना प्रभारियों, 16 उपनिरीक्षक, आठ एचसीपी, 50 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे।


इसके अलावा, बेरिकेडिंग पर डेढ़-डेढ़ सेक्शन सीआरपीएफ भी तैनात रहेगी। बेरिकेडिंग विष्णुपुरम, नया बस अड्डा और तहसील के मेन गेट पर रिजर्व रहेगी। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से पासधारक एवं प्रत्याशियों को ही प्रवेश मिलेगा। नामांकन के लिए जाने वाले प्रत्याशियों के साथ उनके प्रस्तावक ही अंदर जा सकेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed