फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five arrested for stealing from shops

Bulandshahar News: दुकानों से चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
छतारी। थाना पुलिस और स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान दुकानों से चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों के पास से दुकान से चोरी की गई 11 बैटरी और दूसरी दुकान से चोरी किए गए कपड़े (85 लॉवर व 85 टी-शर्ट), 6250 नकदी व कार बरामद की। मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




डिबाई सीओ शोभित कुमार ने बताया कि छतारी पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से सोमवार रात को चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना प्राप्त हुई कि दुकानों व घरों में चोरी करने वाले आरोपी क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने कस्बा क्षेत्र से एक कार सवार युवकों को रोका, जिनके पास से भारी मात्रा में रेडिमेड कपड़े थे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने चोरी करना और उनको बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन




आरोपियों की पहचान अलीगढ़ जनपद के थाना छर्रा क्षेत्र निवासी नसीर, इरफान, सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी आदिल, हसन उर्फ भूरा और शमीम के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने अन्य सामान भी बरामद किया। आरोपियों ने पिछले साल छतारी कस्बा से बैटरी की दुकान से चोरी की थी। इसके अलावा नरौरा थाना क्षेत्र में एक रेडिमेड कपड़े की दुकान से चोरी की थी। आरोपी नासिर के खिलाफ अलीगढ़ व बुलंदशहर जनपद में दस मुकदमे, इरफान के खिलाफ सात और हसन उर्फ भूरा के खिलाफ पांच, आदिल के खिलाफ पांच और शमीम के खिलाफ चार मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed