फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fitness center built on Chola Road, will start operating from next month

Bulandshahar News: चोला रोड पर बना फिटनेस सेंटर, अगले माह से होगा शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fitness center built on Chola Road, will start operating from next month
चोला में बना फिटनेस सेंटर। संवाद
बुलंदशहर। जिले में चोला रोड पर फिटनेस सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। अप्रैल से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद ऑटोमेटिक मशीनों से वाहनों की फिटनेस होगी। फिटनेस सेंटर का संचालन निजी संस्था की ओर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलेभर में करीब एक लाख व्यवसायिक वाहन संचालित हो रहे हैं। इन सभी व्यवसायिक वाहनों का प्रत्येक वर्ष फिटनेस कराना अनिवार्य होता है। अभी तक एआरटीओ कार्यालय पर संभागीय तकनीकी निरीक्षक द्वारा वाहनों की मैनुअल जांच कर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाता है लेकिन नए वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद यह कार्य निजी सेंटरों के पास चला जाएगा। सेंटर शुरू होने के बाद परिवहन विभाग के अफसर सिर्फ अनुमोदन करेंगे। एआरटीओ प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि चोला रोड पर फिटनेस सेंटर बन चुका है। संभावना है कि अप्रैल से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। निजी सेंटर पर फिटनेस होने से कार्यालय पर लोगों की भीड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed