फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fishermen will be strengthened by the formation of Fishermen Welfare Board: Dr. Sanjay

मछुआरा कल्याण बोर्ड के गठन से मजबूत होंगे मछुआरे : डाॅ. संजय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Fishermen will be strengthened by the formation of Fishermen Welfare Board: Dr. Sanjay
जिला पंचायत सभागार में प्रेसवार्ता करते  मतस्य विभाग के केबिनेट मंत्री संजय निषाद।
बुलंदशहर। मछुआरा कल्याण बोर्ड के गठन से मछुआरों को मजबूत किया जा रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने निषाद जाति के लोगों को वोट बैंक के तौर पर प्रयोग किया, जबकि भाजपा सरकार ने छह साल में 26 हजार करोड़ रुपये देकर निषादों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। यह बातें मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय कुमार निषाद ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन


रविवार को जिला पंचायत सभागार में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय कुमार निषाद ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि निषाद भगवान के किले पर हर साल नवमी के दिन मेला लगता है। ऐसे में किले पर साजिश करते हुए एक धार्मिक स्थल बना दिया गया है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रहीं हैं। यदि जल्द ही समाज के लोगों ने वह धार्मिक स्थल नहीं हटाया तो निषाद समाज के लोग खुद ही उसे वहां से हटा देंगे। आरोप लगाया कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने निषाद समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के बजाए वोट बैंक के तौर पर प्रयोग किया। समाज के लोगों को सफेद कुर्ता पहनाकर पीछे की कुर्सियों पर बैठा दिया जाता था लेकिन मोदी सरकार ने मछुआरों के लिए 26 हजार करोड़ रुपये देकर उन्हें व्यापार कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कहा कि अधिकतर समाज के लोग नदियों के किनारे रहते हैं और नदियों के किनारे बसे महानगरों में निकायों के चुनाव में बंपर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। डा. संजय ने कहा कि निषाद समाज को एकजुट करते हुए आगे भी विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर आगे बढ़ाने के लिए निषाद कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड को बनाने का उद्देश्य है कि समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज, गरीबों को घर दिया जा सके। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी निषाद समाज भाजपा का साथ देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से जिताने के लिए काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed