फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   firing

Bulandshahar News: खेत की मेढ़ को लेकर हुआ विवाद, दबंगो ने की फायरिंग, चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनूपशहर। थाना क्षेत्र के गांव सिरौरा बांगर में शनिवार सुबह खेत पर गए एक युवक पर दबंग आरोपी पक्ष ने मेढ़ को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर दी। बाद में आरोपियों ने अपने घर की छत से पीड़ित युवक व उसके भाईयों पर फायरिंग कर घायल कर दिया। बीच बचाव को आए गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति भी कंधे में गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि, प्रकरण में शनिवार शाम तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है। गांव में एसपी देहात और एडीएम प्रशासन कैंप किए हुए हैं।
गांव सिरौरा बांगर निवासी गुड्डू शनिवार सुबह अपने खेत पर गया था। जहां, दूसरे पक्ष के अन्य लोगों से उसका खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हो गया। आरोपी पक्ष ने गुड्डू पर मेढ़ तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। शोर शराबा होने पर आरोपी वहां से उसे धमकी देकर अपने घर चले गए। पीड़ित ने इस संबंध में अपने भाई मोनू व अनिल को फोन कर सूचना दी। मोनू व अनिल अपने घर से गुड्डू के पास खेत पर जाने के लिए निकले तो रास्ते में आरोपी पक्ष ने अपने घर की छत से उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें दोनों भाई पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उसी दौरान खेत से वापस लौट रहे गुड्डू पर भी आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसके पेट के निचले हिस्से में लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर गांव निवासी बब्बन भी मौके पर बीच बचाव कराने के लिए पहुंचे। लेकिन, आरोपियों ने उन पर भी फायर झोंक दिया। जिसमें एक गोली उनके कंधे के पास जा लगी। इसके बाद आरोपी लोगों को एकत्रित होते हुए देख हत्या की धमकी देकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मामले की जानकारी होने पर आई जी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, एसपी देहात बीबी चौरसिया और एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार कैंप किए हुए हैं।
विज्ञापन

डबल बैरल बंदूक व तमंचे से फायरिंग, लाइसेंस होंगे निरस्त
वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गहनता से जांच की। साथ ही आरोपियों के घर की छत से पुलिस ने कई खाली खोखे बरामद किए हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी पक्ष की ओर से करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग आरोपियों ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक व अन्य हथियार से की। पुलिस ने बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही गांव के कुल 17 लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने की भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पसरा है सन्नाटा, पुलिस बल की भी तैनात
वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसारा हुआ है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। साथ ही फायरिंग की सूचना के बाद तत्काल सीओ व अन्य थानों का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। गांव में स्थिति फिलहाल पुलिस के नियंत्रण में है। गांव में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है।

खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में चार लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed