{"_id":"65f47f53bee4d1bcd90d7dbf","slug":"firing-and-stone-pelting-in-dispute-over-possession-of-shop-four-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-113020-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दुकान कब्जा करने के विवाद में फायरिंग-पथराव, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दुकान कब्जा करने के विवाद में फायरिंग-पथराव, चार घायल
अहमदगढ़ के गांव गंगावास में घायल युवक। संवाद
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गंगावास में शुक्रवार सुबह दुकान कब्जा करने के विवाद को लेकर जिला पंचायत सदस्य के बेटों और दूसरे पक्ष के बीच पथराव व फायरिंग हो गई। फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। हालांकि, दोनों पक्ष के कुछ लोग मारपीट व पथराव में घायल हुए हैं। शुक्रवार शाम तक मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी जा सकी है।
थाना क्षेत्र के गांव गंगावास निवासी उर्मिला देवी जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके बेटे रूबी मीणा ने बताया कि हाईवे के पास उनकी दुकानें हैं। शुक्रवार सुबह वह दुकानों पर किसी काम से गए थे। जहां, पहले से ही दूसरे पक्ष के चार नामजद समेत अन्य आरोपी घात लगाए खड़े थे। इस दौरान पीड़ित के साथ उनके भाई व अन्य दो-तीन लोग भी थे। दूसरे पक्ष ने पीड़ित पक्ष को देखते ही अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों ने दुकानों को अपना बताते हुए कब्जा करने की बात कहकर उन पर हमला कर दिया और जान से मारने की नियत से फायरिंग की। हमले में वह बाल बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने उनकी दुकानों पर पथराव भी किया। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। वहीं, दूसरी ओर दूसरे पक्ष ने भी जिला पंचायत सदस्य पक्ष पर उनकी दुकानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि आरोपी जबरन उनकी दुकान व जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी के चलते शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य पक्ष ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां, से प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया। हालांकि, मामले में शुक्रवार शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया फायरिंग का मामला सही नहीं पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन