फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fireworks sparks ignite cardboard warehouse, causing loss of lakhs

Bulandshahar News: आतिशबाजी की चिंगारी से गत्ता गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Fireworks sparks ignite cardboard warehouse, causing loss of lakhs
गुलावठी में गत्ता गोदाम में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। संवाद
गुलावठी। नगर के धौलाना रोड पर मंगलवार शाम शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी से एक गत्ता गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हिंदू सम्मेलन के चलते दमकल की गाड़ी नगर में ही मौजूद थी, जिसने समय रहते काबू पा लिया।
विज्ञापन

धौलाना रोड स्थित एक मैरिज होम के सामने अली हसन का गत्ता गोदाम है। मंगलवार को मैरिज होम में निकाह का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि शादी में आए कुछ युवक गोदाम के पास ही खड़े होकर आतिशबाजी कर रहे थे। गोदाम स्वामी अली हसन ने ज्वलनशील पदार्थ होने का हवाला देते हुए उन्हें बार-बार मना किया, लेकिन बराती नहीं माने। इसी बीच एक आतिशबाजी की चिंगारी गोदाम के भीतर जा गिरा और गत्ते के ढेर ने लपटें पकड़ लीं। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मशक्कत के बाद कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी के अनुसार करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed