Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM-SSP walked 500 meters in Ganga Pul Reti, examined the preparations for Kartik Fair

Bulandshahar News: गंगा पुल रेती में 500 मीटर पैदल घूमे डीएम-एसएसपी, कार्तिक मेले की तैयारियां परखीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने गंगा पुल रेती स्थित मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मेला ग्राउंड से मुख्य स्नान घाट तक करीब 500 मीटर पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनीष कुमार और सीओ शशांक श्रीवास्तव ने नक्शे के माध्यम से अधिकारियों को मेला क्षेत्र का लेआउट, रूट डायवर्जन और सुरक्षा योजना समझाई। एसडीएम ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 12 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। इससे स्नान घाटों और मेला क्षेत्र में भीड़ का प्रबंधन करने में आसानी होगी। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि कार्तिक स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं के लिए पालिका की ओर से 72 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत साफ-सफाई, अस्थायी शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रैन बसेरा और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

----
गहरे पानी में स्नान पर रहेगी पाबंदी
डीएम कुमार हर्ष ने गंगा में गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। ऐसे स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्नान पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। साथ ही खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक भी लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालु अनजाने में गहरे पानी की ओर न जाएं। उन्होंने मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए लाउड स्पीकर की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा रात में पर्याप्त प्रकाश का इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को स्नान घाटों और मेला मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed