{"_id":"61856d128ffbf3328c69f7d4","slug":"fire-sikandrabad-news-gbd228885962","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
आग से जला शोरूम का सामान।
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूते के गोदाम में लगी आग
सिकंदराबाद। मोहल्ला खत्रीवाड़ा में देवी मंदिर चौराहे के पास जूते के गोदाम में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि गोदाम में रखी इंनवर्टर की बैटरी फटने से हादसा हुआ। दुकान मालिक का कहना है कि करीब 25 लाख का माल जल गया।
बुलंदशहर के मोहल्ला शीतलगंज निवासी नरेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने करीब सात आठ महीने पहले ही सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाडा में देवी मंदिर चौराहे के पास तनिष्क के नाम से जूतों का शोरूम खोला था। शोरूम से सटा हुआ उनका गोदाम है। बृहस्पतिवार की शाम पूजा पाठ के बाद वह गोदाम को बंद कर घर चले गए। रात करीब 3.30 बजे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बताया कि आपके गोदाम और शोरूम में आग लगी हुई है। उन्होंने तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची गईं और आग बुझाने का प्रयास करने लगीं। करीब दो घंटें की मदद से आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक करीब 25 लाख का माल जल चुका था। आग से गोदाम की छत भी गिर गई। एफएसओ सतीश चंद्र ने बताया कि आशंका है कि गोदाम में रखी इंनवर्टर की बैटरी फटने से आग लगी।
मोहल्ले में मची अफरातफरी
दीपावली का दिन होने और जूते के गोदाम में आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई गई। लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जब अन्य दुकानदारों का इसका पता चला तो वे भी मौके पर पहुंचे गए। उन्हें आशंका थी कि कहीं आग उनकी दुकानों को भी अपनी चपेट में न ले ले।
विज्ञापन
समय रहते आग पर काबू नहीं पाने से हो सकता था बड़ा हादसा
जूते के गोदाम के पास घनी आबादी है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग से फैलकर आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से बड़ा हादसा हो सकता था।