फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fire caused by gas Rifiling, 4 cars ashes

गैस रीफिलिंग से लगी आग, 4 कारें राख

Sun, 20 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 20 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by gas Rifiling, 4 cars ashes
gas - फोटो : अमर उजाला

लल्ला बाबू चौराहे पर कार में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान बराबर में की जा रही वेल्डिंग की चिंगारी से सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी चार गाड़ियाें को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने गैस सिलेंडर जब्त कर कार मिस्त्री की दुकान को सील कर दिया है।

विज्ञापन



बता दें कि लल्ला बाबू चौराहे पर गंगेरुआ निवासी मोहम्मद शमशाद कार रिपेयरिंग और गैस रिफलिंग की दुकान चलाता है। आवास विकास कालोनी निवासी तरुण अग्रवाल मिस्त्री के पास अपनी कार ठीक कराने आए थे। एक अन्य कार में शमशाद वेल्डिंग का काम कर रहा था।
विज्ञापन


बगल में कर्मिशियल गैस सिलेंडर से अवैध रूप से एक अन्य कार में गैस  रिफिलिंग की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस बीच वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से सिलेंडर में आग लग गई। चंद मिनट में ही आसपास की चार कारों को आग ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी और पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग पर काबू पाया जाता चार कारें बुरी तरह जल चुकी थीं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मिस्त्री की दुकान सील कर दी है। पीड़ित तरुण अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed