{"_id":"686ec774aaad8bd2b90ff89a","slug":"fire-broke-out-in-a-factory-extracting-oil-from-old-tyres-in-the-industrial-area-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-105988-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: औद्योगिक क्षेत्र में पुराने टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: औद्योगिक क्षेत्र में पुराने टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में लगी आग
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुराने टायर से तेल निकालने की फैक्टरी में बुधवार की देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की पांच गाड़ियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे। खुर्जा, बुलंदशहर, बीबी नगर से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।
पुलिस ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में तिल रोड पर टायर की फैक्टरी है। जिसमें पुराने टॉयरों से तेल निकालने का कार्य किया जाता है। बुधवार की देर शाम फैक्टरी में अचानक आग लगने की सूचना मिली। दमकल की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जांच के दौरान प्रकाश में आया कि बॉयर में आग लगने के कारण, फैक्टरी में रखे पुराने टायरों में आग लग गई। फैक्टरी में आठ से दस लोगों के कार्य करने की जानकारी मिली है। हादसे में किसी भी कर्मी के हताहत व घायल होने की सूचना नहीं है। सिकंदराबाद फायर स्टेशन इंचार्ज चंद्रप्रकाश ने बताया कि आग पर दमकल की पांच गाड़ियों को काबू पाने में दो घंटे लगे। सिकंदराबाद के अलावा खुर्जा, बुलंदशहर, बीबी नगर से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया था। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि आग से किसी के हताहत और घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।