फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fire breaks out in confectionery shop, goods worth Rs 10 lakh destroyed

Bulandshahar News: कंफेक्शनरी की दुकान में लगी आग, 10 लाख का माल खाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in confectionery shop, goods worth Rs 10 lakh destroyed
कन्फेक्शनरी में दुकान में लगी आग। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकारपुर। नगर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चीनू जैन की कंफेक्शनरी की दुकान में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर खाक हो गया था।

नगर के मोहल्ला मोथरपुरा निवासी चीनू जैन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। नगर की अग्रवाल धर्मशाला में उनकी अंकुर कंफेक्शनरी के नाम से दुकान है। जिस पर उनके पिता महेश जैन और छोटे भाई अंकुर जैन बैठते हैं। शनिवार सुबह लगभग 4:30 बजे दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीड़ित व आस-पास के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। कुछ देर बाद ही सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित चीनू जैन ने बताया की आग लगने से लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अभी आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed